History

आज का वैज्ञानिक युग में सारा संसार तेजी से बदल रहा है । अपने देश में सभी संघ संगठित होकर ही अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक तथा राजनैतिक उन्नति कर सके है, हमें भी देश के साथ साथ आगे बढ़ना है, हमें भी देश के साथ-साथ आगे बढ़ना है, हमें संगठित होकर ही किसी भी कार्य को सोचना है और हमारी सेवाओं को देशहित एवं समाजहित के निर्णयों के अनुरूप होना चाहिए । हमारे में से कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं । उससे भूतपूर्व सैनिक भाईयों का कुछ भी भला नहीं होगा । हमेशा याद रखिए कि देश की मूलधारा के साथ ही हमें बहना है, इसी में भूतपूर्व सैनिक भाईयों की भलाई हो सकती है । 

बहुत खुशी की बात है कि हमने बैतूल जिला भूतपूर्व सैनिकों का शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक उन्निति करने के लिए दिनांक 19 जुलाई1988 को बैतूल जिला भूतपूर्व सैनिक संघ की स्थापना की है । इसी दिन जिला भूतपूर्व सैनिक संघ कार्य कारणी का सर्वसमति से चुनाव भी हुआ तथा नियमावली का वाचन और संघ को पंजीयन की मंजूरी भी दी गई, साथ ही यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया कि संघ के अध्यक्ष के अनुसार सभी भूतपूर्व सैनिक कार्य करेंगे और इसी दिन से पूर्ण रूप से बैतूल जिले के भूतपूर्व सैनिक एकत्रित होकर कार्य करने की शपथ ली और कार्य भी शुरू करने का आग्रह किया एवं संगठन का कार्य की शुरूआत भी करनी पड़ी ।

                                                                    (शिवप्रसाद राठौर)

                                                            संरक्षक

                                                            पूर्व सैनिक संघ बैतूल

Post a Comment

0 Comments

Close Menu